फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में आज 42 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला करेंगे पंद्रह लाख मतदाता

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। जिले की चारों विधानसभा सीट संभल, असमोली, गुन्नौर और चंदौसी में सोमवार को मतदान होगा। कुल 42 प्रत्याशी मैदान में हैं। इन प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला 1545274 मतदाता करेंगे। जिले में बिलारी आंशिक क्षेत्र भी है। संभल जिले के रहने वाले 54617 मतदाता बिलारी विधानसभा सीट के लिए मतदान करेंगे।
विज्ञापन

जिले में 1599891 मतदाता हैं। सोमवार सुबह सात बजे मतदान शुरू होकर शाम छह बजे तक चलेगा। जिला निर्वाचन अधिकारी संजीव रंजन ने सभी मतदाताओं से मतदान करने की अपील की है। चुनाव अधिकारियों के अनुसार सोमवार की सुबह साढ़े पांच बजे मॉक पॉल कराया जाएगा। जिला प्रशासन शांतिपूर्ण तरीके से मतदान कराने के लिए पूरी तैयारी कर चुका है। मतदान केंद्र से 200 मीटर पहले वाहनों को रोका जाएगा। 100 मीटर तक भीड़ एकत्र नहीं होने दी जाएगी।
पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्र के अनुसार सभी मतदान केंद्रों पर पुलिस के साथ अर्द्धसैनिक बल के जवानों की तैनाती की गई है। 15 हजार फोर्स बाहर से बुलाई गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि शाम छह बजे मतदान केंद्र का गेट बंद हो जाएगा, जिसके बाद किसी को भी केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। जो भी मतदाता लाइन में लगे होंगे उनको मतदान करने दिया जाएगा।
विज्ञापन

रिजर्व कार्मिक आवश्यकता पड़ने पर लगाए जाएंगे
संभल। जिले में बने 903 मतदान केंद्रों के 1810 बूथों पर 7240 कार्मिक लगाए गए हैं। प्रत्येक बूथ पर पीठासीन अधिकारी समेत चार कर्मचारी हैं। इसके अलावा कोरोना संक्रमण को देखते हुए रिजर्व कार्मिकों की व्यवस्था की गई है। रिजर्व कार्मिकों में 724 कार्मिक शामिल हैं जो तहसील मुख्यालयों पर हैं। जरूरत पड़ने पर इन कार्मिकों को चुनाव में लगाया जाएगा।
मतदाता पर्ची के साथ पहचान पत्र जरूरी
लोकतंत्र के महापर्व में भागीदारी करने के लिए मतदाताओं को मतदाता पर्ची के साथ पहचान पत्र लाना होगा। पहचान पत्र के रूप में आधार कार्ड, पैनकार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट, मनरेगा जॉब कार्ड, बैंक पासबुक फोटो सहित आदि प्रमुख हैं।
1.07 लाख मतदाता पहली बार करेंगे मतदान
जिले की 1.07 लाख नए मतदाता बने हैं जो पहली बार मतदान करेंगे। इन नए मतदाताओं के पहचान पत्र स्पीड पोस्ट से प्रशासन ने घर भेज दिए हैं। जिले की सभी सीटों पर चुनावी समीकरण बनाने में नए मतदाताओं को बड़ा योगदार रहेगा।
पंचायतराज विभाग ने 16 मॉडल बूथ बनाए
जिले में पंचायतराज विभाग की ओर से 16 मॉडल बूथ बनाए गए हैं। नगर पालिका व अन्य कई विभाग ने भी आदर्श, मॉडल और पिंक बूथ बनाए गए हैं। इन बूथों को काफी सजाया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी को जिम्मेदारी दी थी। इसी क्रम में यह बूथ बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें