फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोमवार को कलक्ट्रेट का घेराव करेंगे किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। गांव ऐंचोड़ा कंबोह में किसानी प्रतिष्ठा मंच की बैठक हुई। बैठक में किसान राजवीर के प्रधानमंत्री आवास बनवाने को लेकर चल रही प्रक्रिया में एसडीएम के गलत व्यवहार करने पर नाराजगी जाहिर की। साथ ही तीन जनवरी को कलक्ट्रेट का घेराव कर प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया। साथ ही छह जनवरी को किसान पंचायत बुलाकर आंदोलन करने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

शनिवार को आयोजित बैठक में भारतीय किसान यूनियन टिकैत के जिला महासचिव चौधरी वीरेंद्र सिंह ने कहा कि उपजिलाधिकारी का किसानों के प्रति व्यवहार अच्छा नहीं है। रिटायर्ड प्रशासनिक अधिकारी व किसानी प्रतिष्ठा मंच के राष्ट्रीय संयोजक डीएन सिंह के साथ उन्होंने अभद्र व्यवहार किया। कहा कि ऐसे अधिकारी को पद से तुरंत हटाया जाए। प्रधानमंत्री आवासीय योजना के अंतर्गत किसान राजवीर के आवास का निर्माण कराए जाने की मांग भी की।
बैठक में बिजली विभाग, प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक व नहर विभाग के मुद्दे भी उठाए। तय हुआ कि सभी मुद्दों को लेकर 3 जनवरी को बहजोई जिलाधिकारी कार्यालय का किसान घेराव करेंगे और भाकियू टिकैत द्वारा प्रदर्शन भी किया जाएगा। साथ ही छह जनवरी को होने वाली किसान पंचायत में भाकियू टिकैत के बड़े नेताओं से आने का आह्वान किया जाएगा। इस दौरान किसानी प्रतिष्ठा मंच के संयोजक डीएन सिंह, दयानंद सिंह, वेद प्रकाश, सुरेंद्र सिंह, यशपाल सिंह, राजेंद्र सिंह, सोमपाल सिंह, ओमकार सिंह, सुरेंद्र चौधरी, गजेंद्र सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें