फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अग्निपथ योजना के विरोध में कलक्ट्रेट पर गरजे किसान

विज्ञापन
बहजोई में कलक्ट्रेट के मुख्य द्वार पर एसडीएम को ज्ञापन देते भाकियू पदाधिकारी व किसान। - फोटो : CHANDAUSI
विज्ञापन
अग्निपथ योजना के विरोध में कलक्ट्रेट पर भाकियू पदाधिकारियों और किसानों ने कलक्ट्रेट पर धरना दिया। बाद में राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। इस बीच रेलवे स्टेशन परिसर में भाकियू पदाधिकारियों ने किसानों को संबोधित करते हुए विचार भी रखे।
विज्ञापन

शुक्रवार को पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत सुबह करीब साढ़े दस बजे भाकियू टिकैत के पदाधिकारी और किसानों की रेलवे स्टेशन परिसर में पंचायत हुई। पंचायत को संबोधित करते हुए प्रदेश प्रमुख महासचिव बिजेंद्र सिंह यादव और जिलाध्यक्ष शंकर सिंह यादव का कहना था कि देश, जवान व किसान के साथ खिलवाड़ करने वाली अग्निपथ योजना को तत्काल रद्द किया जाए। केंद्र सरकार भारतीय सेना में भर्ती की पुरानी पद्धति को खत्म कर अग्निपथ योजना लाई है। इस नई योजना के तहत भर्ती में कई बदलाव किए गए हैं। थल व वायु सेना में जो पक्की भर्ती की प्रक्रिया शुरू हो चुकी थी, सिर्फ नियुक्ति पत्र जारी होना बाकी थे। उसे भी रद्द कर दिया गया है। अब सेना में भर्ती के लिए 4 वर्ष का अनुबंध कर दिया गया है। इसमें पेंशन भी नहीं है।
दोपहर करीब डेढ़ बजे सभी किसानों ने रेलवे स्टेशन से कलक्ट्रेट की ओर कूच किया। पैदल मार्च करते हुए किसान नारेबाजी कर आगे बढ़ रहे थे। पुलिस व पीएसी भी साथ थी। इसके बाद कलक्ट्रेट के मुख्य द्वार पर पहुंचकर पदाधिकारियों व किसानों ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम राजपाल सिंह को सौंपा। इस बीच देशराज यादव समेत चौधरी वीरेंद्र सिंह, सुमित तेवतिया, चंद्रपाल सिंह यादव, उदयवीर सिंह यादव, विवेक त्यागी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ डॉ. प्रदीप कुमार सिंह व तहसीलदार दीपक कुमार समेत कोतवाली व आसपास के थानों की पुलिस, आरपीएफ, जीआरपी व पीएसी की तैनाती रही। एलआईयू भी सतर्क रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें