फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान पंचायत में उठीं किसानों की समस्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। गांव ऐंचोड़ा कंबोह में किसानी प्रतिष्ठा मंच की ओर से पंचायत आयोजित की गई। इसमें किसानों की समस्याओं को लेकर चर्चा की गई।
विज्ञापन

बुधवार को किसानी प्रतिष्ठा मंच के संयोजक डीएन सिंह ने कहा कि गांव हाजीबेड़ा में किसान राजवीर अपनी जमीन पर पीएम आवास योजना के तहत मिले आवास को बनवा रहे हैं, लेकिन कुछ लोग इसमें बाधा डाल रहे हैं। जो गलत है। कहा कि राजवीर का मकान बनवाने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा और धरना-प्रदर्शन कर अनशन किया जाएगा।
विज्ञापन

भाकियू टिकैत के जिला महासचिव चौधरी वीरेंद्र सिंह ने कहा कि एक ग्रामीण बैंक द्वारा किसानों से अधिक ब्याज वसूला जा रहा है। किसान पहले ही आर्थिक तंगी से जूझ रहा है। पंचायत में एक गांव की बैंक शाखा के प्रबंधक पर मनमानी करने का आरोप भी किसानों ने लगाया। पंचायत में तय हुआ कि जिलाधिकारी को इन समस्याओं से अवगत कराया जाएगा। साथ ही बैंकों द्वारा किए जा रहे शोषण के विरोध में धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान रोहित सिंह चौधरी, सुरेंद्र सिंह, रिंकू चौधरी, विजेंद्र सिंह, यशपाल सिंह, ब्रह्म सिंह, महिपाल सिंह, सोमपाल सिंह, तेजवीर सिंह, केशपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें