फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान अपने गन्ने के रकबे का घोषणापत्र अवश्य भरें : डीसीओ

विज्ञापन
विज्ञापन
गन्ना विभाग और रजपुरा शुगर मिल ने पेराई सत्र 2022-23 के लिए गन्ना सर्वे गांव फैजपुर में जीपीएस सिस्टम से शुरू कर दिया है। डीसीओ कुलदीप सिंह ने सभी किसानों से कहा कि वे अपने गन्ना रकबे का घोषणा पत्र अवश्य भरें, ताकि गन्ना सट्टा में दिक्कत न हो।
विज्ञापन

जिले में गन्ना सर्वेक्षण कार्य का डीसीओ कुलदीप सिंह, शुगर मिल के वरिष्ठ महाप्रबंधक एसके त्यागी ने फीता काटकर उद्घाटन किया। डीसीओ कुलदीप सिंह ने कहा कि जीपीएस सिस्टम से रकबे के सर्वे में कोई गड़बड़ी नहीं हो सकती है। जो किसान ऑनलाइन अपना घोषणा पत्र नहीं भर पाएंगे, उनका सट्टा संचालन नहीं होगा। 30 सितंबर तक नए गन्ना सदस्य बनाए जाएंगे। गन्ना सर्वेक्षण पूरा करने के लिए रजपुरा चीनी मिल ने भी 34 टीमें नियुक्त की है।
डीसीओ ने इस मौके पर किसानों को नैनो यूरिया छिड़काव से किसानों को होने वाले लाभ के बारे में बताया। डीसीएम रजपुरा शुगर मिल के वरिष्ठ महाप्रबंधक गन्न एसके त्यागी ने बताया कि गन्ने में रेड रॉट बीमारी की शिकायत आ रही है। उन्होंने इसकी रोकथाम की जानकारी दी। इस मौके पर एससीडीआई रजपुरा ममता भारती, रजपुर समिति सचिव देशराज आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें