धनारी। थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार रात एक किसान का शव घर के कमरे में लटका मिला। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दिए बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
धनारी थाना क्षेत्र के गांव निवासी किसान शराब पीने का आदी था। ग्रामीणों ने बताया कि किसान के शराब कारण उसके पत्नी व बच्चे नाराज रहते थे। परिजनों के समझाने के बाद भी वह रोजाना शराब का सेवन करता था। वह रविवार की शाम नशे में घर पहुंचा। रात को परिजन अलग सो गए थे। सोमवार की सुबह काफी समय तक कमरे से बाहर न आने पर परिजनों ने जाकर देखा तो छत के कुंडे से रस्सी के फंदे में किसान का शव लटकता दिखाई दिया। परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने शव फंदे से नीचे उतारा। परिजनों ने पुलिस को घटना की सूचना दिए बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया।