धनारी। थाना क्षेत्र के गांव के जंगल में पेड़ पर फंदे से किसान का शव लटका मिला। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्रामीणों ने बताया कि किसान ने पत्नी से अनबन होने पर आत्मघाती कदम उठाया है।
रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव निवासी किसान शव सोमवार की सुबह थाना धनारी क्षेत्र के गांव के जंगल में ग्रामीणों ने बबूल के पेड़ से लटका देखा। शव मिलने की सूचना पर क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मौके पर ग्रामीण जमा हो गए। सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने किसी भी तरह के अन्य विवाद से इनकार किया है।
वहीं ग्रामीणों का कहना है कि किसान का रविवार की शाम किसी बात को लेकर अपनी पत्नी से विवाद हो गया था। जिस पर युवक नाराज होकर घर से चला गया। इसी के चलते उसने ये आत्मघाती कदम उठाया है।