फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत से गिरकर घायल हुए किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के अकरौली गांव में शनिवार की रात छत पर सो रहा किसान देर रात नीचे गिर गया। इस घटना में घायल हुए किसान को परिवार के सदस्य उपचार के लिए सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां परीक्षण के बाद डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जाता है किसान रात को पानी पीने के लिए छत से उतर रहा था, तभी गिर गया। किसान की चीख सुनकर परिजनों की नींद खुल गई थी। किसान की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

मृत किसान रामलाल 52 अकरौली गांव का निवासी था। पता चला कि शनिवार की रात भोजन करने के बाद वह बच्चों के साथ सोने के लिए छत पर चला गया। रात को प्यास लगने पर किसान पानी पीने नीचे नीचे उतर रहा था। तभी अचानक नीचे गिर गया, इस घटना में किसान गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी चीख सुनकर परिजनों में जाग हो गई। परिजन आनन-फानन में घायल किसान को लेकर सीएचसी पहुंचे। जहां डाक्टरों ने परीक्षण करने के बाद किसान को मृत घोषित कर दिया। मृत किसान की पत्नी सावित्री देवी के साथ उसके पांच बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें