फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 हजार का इनामी गो तस्कर मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, दूसरा आरोपी भागा

विज्ञापन
विज्ञापन
गो तस्करी के मामले में वांछित चल रहे 25 हजार के इनामी आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। दूसरा आरोपी मौके से भागने में कामयाब रहा। पुलिस ने जानलेवा हमला करने की रिपोर्ट दर्ज की है। मुठभेड़ की सूचना पर पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक ने घटनास्थल का मुआयना किया है। भागे हुए आरोपी की पुलिस तलाश कर रही है। रविवार की दोपहर तीन बजे करीब असमोली थाना पुलिस संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान सैदपुर जसकोली मार्ग पर नगला फैक्टरी चौराहे की ओर से बाइक सवार दो लोग आते दिखाई दिए। पुलिस को देखकर भागने लगे। पुलिस ने पीछा किया तो फायरिंग शुरू कर दी। इसमें पुलिस कर्मियों ने किसी तरह बचाव किया। जवाबी फायरिंग में एक आरोपी को टांग में गोली लगी। जिसको पकड़ लिया। दूसरा आरोपी पुलिस को चकमा देने में कामयाब रहा। पकड़े गए आरोपी ने अपनी पहचान हयातनगर थाना क्षेत्र के गांव लहरा कमंगर निवासी सालिम के रूप में कराई। पुलिस को मौके से तमंचा व कारतूस और बिना नंबर की बाइक मिली है। असमोली थानाध्यक्ष ने बताया कि छानबीन में सामने आया है कि सक्रिय पशु तस्कर है और इस समय 25 हजार का इनामी भी है। वहीं दूसरी ओर मुठभेड़ की सूचना पर पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक ने मौका मुआयना किया और भागे हुए आरोपी की तलाश के लिए निर्देश दिए। घायल तस्कर को जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है। पुलिस पर हमला करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें