फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइबर ठगी: संभल में किस्त जमा कराने के नाम पर किसान से ठगे रुपये, ठग की इस बात ठनका उसका माथा

Thu, 31 Mar 2022 07:27 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, जुनावई/चंदौसी (संभल) 

सार

संभल के जुनावई थाना क्षेत्र निवासी किसान पप्पू सिंह के पास साइबर ठग ने फोन कर बाइक की किस्त के नाम पर दो बार में 4200 रुपये ठग लिए। बाद में लॉटरी का लालच देकर 15000 रुपये की डिमांड करने पर किसान को अपने साथ ठगी होने का एहसास हुआ। जिस पर किसान ने मामले की शिकायत पुलिस से की है। 
विज्ञापन
साइबर ठग ने किसान से की ठगी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संभल के जुनावई थाना क्षेत्र के गांव निवासी किसान से साइबर ठग ने कॉल करके बाइक की किस्त जमा कराने के नाम पर 4200 रुपये ठग लिए। बाद में लोन की लॉटरी निकलने के नाम पर 15000 रुपये की डिमांड की। पैस मांगने पर युवक को ठगी का एहसास हुआ। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है।

विज्ञापन



जुनावई थाना क्षेत्र के गांव लोहामई किसान पप्पू सिंह ने सात माह पहले एक लाख सात हजार रुपये की बाइक लोन पर ली थी। किसान पप्पू प्रतिमाह 3542 की किस्त के रूप में जमा कर रहा था तथा अब तक छह किस्त अदा कर दी थी। गुरुवार को साइबर ठग का किसान के पास फोन आया। ठग ने पूछा, कि आपने बाइक लोन पर ली थी। किसान ने हां में उत्तर दिया। ठग ने बाइक की किस्त की रकम बैंक खाते में जमा कराने को कहा। फिर  ठग ने अपना बैंक खाता देकर किस्त के रूप में 3700 रुपये जमा करा लिया। इसके बाद 500 रुपये और जमा करा लिये।


लॉटरी का लालच देने पर किसान का ठनका माथा

इसके बाद साइबर ठग ने 14 अंकों का एक नंबर भेजा। ठग ने बताया कि यह उनकी लॉटरी का नंबर हैं। इस नंबर को किसी को भी न बतायें। साथ ही साइबर ठग ने फिर से 15 हजार रुपये की धनराशि अपने खाते में डालने के लिए कहा। लॉटरी के नाम पर दोबारा रकम की डिमांड करने पर किसान को शक हुआ। इसके बाद इसके बाद पीड़ित किसान थाने पहुंचा और ठगी की शिकायत कर पुलिस को तहरीर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें