फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: फर्जी बीमा गिरोह ने ग्राम प्रधान के नाम पर भी लाखों की धोखाधड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला। कई जिलों में बीमा क्लेम हड़पने के लिए खाता खोलकर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह के सरगना करन मिश्रा उर्फ ओंकारेश्वर ने क्षेत्र के एक ग्राम प्रधान का प्रोफाइल भी इस्तेमाल किया। प्रधान का फोटो लगाकर व उसका पता दर्शाकर लोगों से लाखों की धोखाधड़ी कर ली। संभल की रजपुरा पुलिस व क्राइम ब्रांच की टीम ग्राम प्रधान के घर पहुंची तो उन्हें इसकी जानकारी हुई। इसके बाद टीम प्रधान को साथ ले गई।
विज्ञापन

मंगलवार शाम संभल पुलिस व क्राइम ब्रांच की टीम ने गजरौला थाने में आमद दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस व क्राइम ब्रांच टीम एक ग्राम प्रधान के घर पहुंची। वह ग्राम प्रधान संगठन का जिला स्तरीय पदाधिकारी है। पुलिस ने ग्राम प्रधान को उनकी प्रोफाइल दिखाई जिसका इस्तेमाल कर लाखों रुपये की ठगी की गई है। प्रोफाइल पर उनका फोटो लगा हैं। साथ ही पता भी उनका ही है।
संभल की रजपुरा पुलिस ने 17 जनवरी को करन मिश्रा उर्फ ओंकारेश्वर मिश्रा और उसके दो साथियों को गिरफ्तार किया था। करन वाराणसी के कैंट थाना क्षेत्र के गांव फुलवरिया का रहने वाला है। उसने और उसके गिरोह के सदस्य बबराला निवासी अमित ने तीन साल पूर्व अल्लीपुर चौपला निवासी बवीता का मकान के नाम पर लोन दिलाने का झांसा देकर खाता खोल कर उसमें लेनदेन किया था। इसमें आए करीब आठ लाख रुपये फ्रीज कर दिए गए। इंस्पेक्टर अखिलेश प्रधान ने रजपुरा पुलिस और क्राइम ब्रांच आने व ग्राम प्रधान को साथ ले जाने की पुष्टि की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें