संभल। श्री कल्कि धाम बालाजी मंदिर हल्लू सराय में भगवान श्री कल्कि जयंती के मौके पर मंगलवार को सुबह यज्ञ हुआ। इसमें श्रद्धालुओं ने विश्व शांति के लिए 551 आहुतियां दीं। जिसके बाद भगवान श्री कल्कि की आरती की।
मंदिर परिसर में भगवान श्री कल्कि का भंडारा भी हुआ। इसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। दिनभर महिला मंडल की ओर से भगवान श्री कल्कि का भजनों से गुणगान किया गया। शाम को भगवान श्री कल्कि की महाआरती की गई। फिर छप्पन भोग लगाया गया। रात में भगवान श्री कल्कि का जागरण हुआ। श्रद्धालुओं ने आह्वान करते हुए अरदास लगाई। इस दौरान मंदिर महंत हरिओम सिंह, संजय कुमार, एडवोकेट राजेंद्र सैनी, डब्लू सिंह, अमन सिंह, विनीत कुमार, जितेंद्र सिंह, गौतम सिंह, मंजू सिंह, लता रानी, निर्मला शर्मा आदि रहे। संवाद