सौंधन (संभल)। गांव गौहत में गंधक और पोटाश (पोटैशियम नाइट्रेट) पीसते वक्त तेज धमाका हो गया। हादसे में गांव निवासी राजवती और उनका बेटा जसपाल गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।
गांव निवासी वीर सिंह ने बताया कि उसने खेत में आलू की फसल लगा रखी है। आलू की फसल में बंदरों से बचाव के लिए वह घर पर गंधक और पोटाश लेकर आया था। शनिवार की सुबह सुबह सब्जी बेचने चला गया। इस दौरान उसकी पत्नी राजवती और कक्षा आठ में पढ़ने वाला उसका बेटा जसपाल गंधक-पोटाश को पत्थर पर पीसने लगे। गंधक-पोटाश को एक जगह मिलाकर पीसने पर धमाका हो गया। धमाके में उसकी पत्नी राजवती और बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों का निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।