फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतगणना हॉल में सुरक्षाकर्मी भी नहीं कर सकेंगे प्रवेश : डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
बहजोई। मतगणना हॉल में सुरक्षाकर्मी भी प्रवेश नहीं कर सकेंगे। ये बात डीएम संजीव रंजन ने कही। वह बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में मतगणना की तैयारियों को लेकर सभी रिटर्निंग ऑफिसर समेत दूसरे अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे थे।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि बबराला रोड पर स्थित यूपी स्टेट वेयर हाउस कॉरपोरेशन लिमिटेड परिसर में बनाए गए मतगणना कक्ष समेत दूसरे कक्षों में सभी आधार भूत सुविधाएं व सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रहें। मतगणना हॉल में आठ टेबल लगाए जाएंगे। प्रत्येक मतगणना टेबल पर एक गणना पर्यवेक्षक, एक गणना सहायक, एक माइक्रो ऑब्जर्वर समेत ईवीएम लाने व ले जाने के लिए एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की तैनाती की जाएगी। इसके अलावा ईवीएम लाने ले जाने के लिए उपयोग किए जाने वाले रास्ते आदि की उचित बैरिकेडिंग की जाएगी।
उन्होंने कहा कि मतगणना हॉल परिसर के चारों ओर 100 मीटर के घेरे को पैदल जोन के रूप में चयनित किया जाएगा। यहां किसी भी वाहन का प्रवेश नहीं हो सकेगा। सुरक्षाकर्मी भी मतगणना हॉल के अंदर प्रवेश नहीं कर सकेंगे। मतगणना हॉल में मोबाइल फोन, माचिस, लाइटर व अन्य ज्वलनशील पदार्थ ले जाने पर पाबंदी रहेगी। धूम्रपान व पान मसाला आदि के सेवन पर भी पूरा प्रतिबंध रहेगा। वहीं अधिशासी अभियंता विद्युत से कहा कि मतगणना के दौरान विद्युत आपूर्ति सुचारु होनी चाहिए।
विज्ञापन

महाशिवरात्रि को लेकर भी अफसरों को दिए निर्देश
बहजोई। महाशिवरात्रि को लेकर भी डीएम संजीव रंजन अधिकारियों को निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि सभी एसडीएम अपने-अपने क्षेत्र में पड़ने वाले शिव मंदिरों का भ्रमण कर लें। महाशिवरात्रि पर शिवालयों में कांवड़ चढ़ाए जाने को लेकर बैरिकेडिंग समेत मंदिर में महिलाओं व पुरुषों के प्रवेश को लेकर उचित व्यवस्था बनाई जाए। श्रद्धालुओं के वाहनों की पार्किंग समेत यातायात व सुरक्षा व्यवस्था पर भी विशेष ध्यान दिया जाए। शिव मंदिरों समेत संपर्क मार्गों पर भी साफ-सफाई आदि का विशेष ध्यान दिया जाए। रास्तों की मरम्मत की जाए। दमकल व एंबुलेंस की भी व्यवस्था की जाए। बैठक में पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्र समेत एडीएम कमलेश कुमार अवस्थी, पीडी रमेश चंद्र, डीपीआरओ जाहिद हुसैन व डीएसटीओ महेंद्र सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें