फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संभल से चोरी कैंटर तीन घंटे बाद बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
ओबरी (संभल)। कोतवाली क्षेत्र के मंडी किशन दास सराय में सड़क के किनारे खड़ा टाटा कैंटर बुधवार की सुबह चोरी कर लिया गया। परिजन सुबह जागे तो वाहन गायब देख उनके होश उड़ गए। पीड़ित ने वाहन में लगे जीपीएस की मदद से वाहन को असमोली थाना क्षेत्र में ढूंढ निकाला। असमोली पुलिस पीड़ित के साथ मौके पर पहुंचकर सड़क किनारे लावारिस हालत में खड़े वाहन को बरामद कर लिया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला आलम सराय निवासी चंचल कुमार पुत्र मिजले कुमार अपनी टाटा कैंटर चलाता है। मंगलवार की शाम उसने कैंटर को मंडे किशन दास सराय सड़क के किनारे खड़ा कर दिया और कुछ दूरी पर सो गया। वाहन स्वामी के भतीजे पंकज ने बताया कि बुधवार तड़के पांच बजे कैंटर को देखा और फिर से सो गया। सुबह सात बजे जागा तो वाहन गायब देखकर उसके होश उड़ गए। गनीमत रही कि कैंटर में जीपीएस लगा था, जिसकी मदद से चोरी हुए कैंटर को ढूंढ निकाला और असमोली पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने पीड़ित को साथ लेकर उसके बताए स्थान पर हरथला गांव के पास लावारिस हालत में खड़े वाहन को बरामद कर लिया। वाहन को लावारिस हालत में छोड़कर जाते-जाते चोर उसमें लगे साउंड सिस्टम को चुरा ले गए। वाहन बरामद होने पर चंचल ने राहत की सांस ली और बिना किसी लिखित कार्रवाई के ही टाटा कैंटर अपने घर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें