फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तार पर गिरा पेड़, 6 घंटे ठप रही बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
विद्युत तार पर गिरा नीम का पेड़, छह घंटे ठप रही बिजली आपूर्ति
विज्ञापन

50 से अधिक घरों को गर्मी व उमस में झेलनी पड़ी मुश्किल, पानी की किल्लत भी रही
संवाद न्यूज एजेंसी
बहजोई। पेड़ गिरने से छह घंटे से अधिक समय तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। इससे गर्मी व उमस के चलते लोगों को मुश्किल का सामना करना पड़ा। पानी की भी किल्लत रही।
विज्ञापन

गुरुवार को 11 बजे करीब नगर के मोहल्ला फैक्ट्री कालोनी में वर्षों पुराना एक नीम का पेड़ अचानक गिर गया। इससे निकट से गुजर रही विद्युत लाइन पेड़ की चपेट में आ गई और तार टूटने से विद्युत आपूर्ति प्रभावित हो गई। वहीं बिजली न मिलने से मोहल्ले के लोगों को गर्मी व उमस के चलते मुश्किल उठानी पड़ी। वहीं पानी को भी बाहर लगे इंडिया मार्का सरकारी हैंडपंप का सहारा लेना पड़ा। शाम करीब पांच बजे के बाद तक विद्युत आपूर्ति प्रभावित रही। पूरे मामले में विद्युत जेई से बात की गई तो अवर अभियंता रामकुंवर ने बताया कि पेड़ गिरने से विद्युत आपूर्ति बंद रही। कर्मचारी को भेजा गया है, जल्द ही तार ठीक कराकर विद्युत आपूर्ति दुरुस्त की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें