फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ दिन उपवास और रोजे चलेंगे एक साथ, मंदिरों में पूजा होगी और मस्जिदों में की जाएगी इबादत

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। इस बार अप्रैल महीने में ऐसा संयोग बना है कि हिंदू और मुस्लिम आठ दिन तक एक साथ पूजा व इबादत करेंगे। हिंदू समाज के लोग मंदिरों में नवरात्र के उपवास की पूजा करेंगे और मुस्लिम समाज के लोग रोजा रखकर अल्लाह की इबादत करेंगे।
विज्ञापन

शनिवार से नवरात्र शुरू हो गए हैं। रविवार से रोजे शुरू हुए हैं। आठ दिन तक व्रत और रोजे एक साथ रहेंगे। इस दौरान दोनों समुदाय के लोग ज्यादातर सामग्री दुकानों पर एक साथ खरीदते हुए मिलेंगे। फलों की खरीदारी के लिए भी दोनों समुदाय के लोगों की आठ दिन काफी भीड़ रहेगी। सुबह से मंदिरों में पूजा अर्चना शुरू होगी तो उससे पहले सुबह में सहरी का समय होगा। दोनों समुदाय में रोजे और व्रत रखने वाले लोगों की दिनचर्या सामान सी नजर आएगी। ऐसा संयोग काफी समय बाद बना है।
हिंदू समाज के लोगों में नवरात्र के व्रत रखने को लेकर उत्साह है और मुस्लिम समाज के लोग रोजे और खुदा की इबादत करने को लेकर उत्साहित नजर आ रहे हैं। दो वर्ष तक कोरोना संक्रमण के चलते न मंदिरों में भीड़ एकत्र हो सकी और न मस्जिदों में इबादत के लिए ज्यादा लोग पहुंचे। इस बार कोरोना संक्रमण टला हुआ हैै। इसी कारण ज्यादा उत्साहित लोग नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें