फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओटीएस में आठ दिन शेष, जमा हुए साढ़े सात करोड़, बकाया अभी भी 229 करोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। प्रदेश सरकार की (ओटीएस) एकमुश्त समाधान योजना में पंजीकरण कराने के लिए आठ दिन शेष हैं। विभाग जिले में उपभोक्ताओं से अब तक विभाग साढ़े सात करोड़ रुपये वसूल चुका है, लेकिन लक्ष्य से अभी भी बहुत दूर है। उपभोक्ताओं पर अभी भी विभाग का 229 करोड़ रुपये बकाया है। संभल डिवीजन क्षेत्र से करीब 70,000 उपभोक्ताओं को नोटिस दिए जा चुके हैं, फिर भी स्थिति जस की तस है।
विज्ञापन

इसे जागरूकता का अभाव कहें या फिर विभागीय सुस्ती की वजह। क्योंकि संभल जनपद में प्रदेश सरकार की ओटीएस एकमुश्त समाधान योजना के तहत 2,21,108 विद्युत बकाएदारों को लाभांवित किए जाने का लक्ष्य है। योजना को लागू हुए एक माह बीत चुका है लेकिन अभी तक सिर्फ 13,681 विद्युत उपभोक्ताओं ने ही पंजीकरण कराया और लाभ लिया। यह कुल लक्ष्य का सिर्फ छह फीसदी बैठता है, जो बेहद कम है। पंजीकरण कराकर ओटीएस का लाभ उठाने के लिए अब सिर्फ आठ दिन शेष बचे हैं तो कैसे लक्ष्य पूरा हो पाएगा। इस पर संशय बना हुआ है।
बकाया जमा करने के लिए बकायेदार जागरूक नहीं है। जबकि इसमें फायदा बकायेदार का ही होना है। क्योंकि सरचार्ज की छूट मूल राशि में बड़ी सहूलियत देती है, लेकिन उपभोक्ता इसे समझ नहीं रहा है।
विज्ञापन

जमा करने के लिए सजग नहीं है बकायेदार
संभल। संभल डिवीजन क्षेत्र में विद्युत उपभोक्ताओं पर 104 करोड़ रुपये का विभाग का बकाया है। इसमें अभी तक कुल 3.86 करोड़ रुपये जमा हुए हैं। जबकि चंदौसी डिवीजन क्षेत्र में 86 करोड़ रुपये का बकाया है, इसमें से 2.90 करोड़ रुपये जमा हुए। वहीं, बबराला डिवीजन क्षेत्र में 47 करोड़ रुपये का विद्युत उपभोक्ताओं पर बकाया है, इसमें से अभी तक 82 लाख रुपये जमा हो सकें हैं। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है विद्युत बकायेदार खुद भी बकाया जमा करने के लिए जागरूक नहीं हैं।
शहर से लेकर देहात क्षेत्र तक जगह-जगह शिविर लगाकर ओटीएस में पंजीकरण कराने के लिए विद्युत विभाग की टीमें प्रयासरत हैं। बकायेदारों को नोटिस भी भेजे जा रहे हैं। तीस नवंबर तक योजना के तहत पंजीकरण होंगे तो ऐसे में अधिक से अधिक बकायेदारों को ओटीएस का लाभ दिलाते हुए बकाया जमा कराने का प्रयास जारी है।
विज्ञापन

विजय कुमार यादव, अधिशासी अभियंता, विद्युत वितरण खंड संभल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें