फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटा ई-रिक्शा, बालक की मौत, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
गुन्नौर (संभल)। कोतवाली क्षेत्र के नेहरू चौक के पास अनियंत्रित होकर ई-रिक्शा सड़क पर पलट गया। इस हादसे में मासूम की मौत हो गई, जबकि मृतक बालक के पिता सहित दो लोग घायल हो गए। घायलों सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। वहीं परिजन कार्रवाई से इनकार कर मासूम के घर को घर लेकर चले गए।
विज्ञापन

बदायूं जनपद के गांव अंबियापुर निवासी राकेश कुमार गुन्नौर में अपनी रिश्तेदारी में परिवार के साथ एक कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। शनिवार सुबह वह ई-रिक्शा से अपने गांव लौट रहे थे। तभी मुरादाबाद-आगरा हाइवे पर नेहरू चौक के पास ई-रिक्शा अचानक सड़क पर पलट गया। इस हादसे में राकेश के चार वर्षीय पुत्र सुमित की मौत हो गई। जबकि राकेश व बदायूं के गांव बहेड़ी निवासी रिश्तेदार दुर्गेश पत्नी कुंवर सिंह घायल हो गए।
हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया। इसके बाद सूचना मिलने पर परिजन सीएचसी पहुंच गए। परिजनों ने पुलिस कार्रवाई से इनकार कर दिया और मासूम का शव घर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें