संभल। कोतवाली क्षेत्र के धन्नुमल तिराहे पर रोडवेज बस ने ई-रिक्शा चालक को सड़क पार करते समय टक्कर मार दी। हादसे में ई-रिक्शा चालक की मौत हो गई। मृतक युवक के माता-पिता का पहले ही देहांत हो चुका है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
आवास विकास निवासी मोनू (33) ई-रिक्शा चलाकर अपनी गुजर-बसर करता था। मोनू के माता बाला व पिता रामफूल दोनों ही होमगार्ड में तैनात थे। माता-पिता की मौत हो चुकी हैं। शनिवार की सुबह साढ़े नौ बजे मोनू धन्नुमल तिराहे पर सड़क पार कर रहा था। रोडवेज बस की ने युवक को टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने की सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस ने घायल को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। जहां चिकित्सक ने देखते ही मोनू को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजा है।