फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dussehra 2023: संभल में अग्निबाण लगते ही जल उठा रावण का पुतला, लोगों ने लगाए जयश्री राम के जयकारे

Tue, 24 Oct 2023 09:55 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, संभल

सार

संभल जिले में दहशरे का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। ग्रामीण इलाकों से लेकर शहरों में रहने वाले लोगों ने कार्यक्रमों में भाग लिया। पुलिस ने सभी जगहों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजात किए थे। 
विज्ञापन
संभल में जलते रावण के पुतले - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले में विजय दशमी का पर्व मंगलवार को धूमधाम से मनाया गया। चंदौसी के रामबाग और सीता आश्रम में रावण और मेघनाद के पुतलों का दहन किया गया। इससे पूर्व राम और रावण के बीच युद्ध का मंचन दिखाया गया। रावण दहन देखने के लिए दोनों ही स्थानों पर शहर व आसपास के ग्रामीण अंचलों से भारी संख्या में लोग पहुंचे।

विज्ञापन


यहां महिलाओं और बच्चों ने मेले में जमकर खरीदारी की। श्री वाष्णेय नवयुवक संघ ने रामबाग धाम में रावण दहन का आयोजन किया। यहां राम रावण युद्ध का मंचन दिखाया गया। इसके बाद भगवान राम के एक ही बाण से रावण का पुतला जल उठा।

पुतला दहन से पहले भारी आतिशबाजी की गई। आकाश में रंग बिखेरनी वाली शॉट से आसमान जगमगा उठा। पुतले के दहन के बाद पूरा परिसर जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। इस दौरान विवेक चौधरी, निर्झर गुप्ता, मयंक वाष्णेय, अक्षय वाष्णेय , वैभव वाष्णेय आदि रहे।
विज्ञापन


सीता आश्रम स्थित पंडित हनुमान ग्राउंड में श्री रघुनाथ आश्रम ब्रह्मचार्य ट्रस्ट के तत्वावधान में रावण, मेघनाद व कुंभकर्ण के पुतलों का दहन किया गया। वहीं नगर के घटलेश्वर गेट, संभल गेट, आवास विकास, गणेश कॉलोनी, खुर्जा गेट, मोहल्ला लोधियान, मोहल्ला गोला गंज, मोहल्ला गोपाल समेत अन्य गली मोहल्लों में रावण दहन किया गया। नगर पंचायत नरौली के भाटिया वाले ग्राउंड पर रावण का पुतला दहन किया गया।

भकरौली में जला रावण का पुतला

भकरौली के साप्ताहिक बाजार के मैदान में दशहरा मेले का आयोजन किया गया। जिसमें रावण के पुतले का दहन किया गया। इससे पूर्व यहां मेला परिसर में भगवान राम और रावण के बीच भीषण युद्ध का दृश्य प्रदर्शित किया गया। इस दौरान भगवान राम ने एक ही बाण में रावण को धराशायी कर दिया। इसके बाद मेले में लगे रावण के पुतले का दहन किया गया। मेले में महिलाओं और बच्चों ने जमकर खरीदारी की। सुरक्षा की दृष्टि से धनारी पुलिस तैनात रही।

 आदर्श रामलीला कमेटी ने किया रावण दहन

गुन्नौर थाना क्षेत्र के नगर गन्नौर में बिजली घर के नजदीक मोहल्ला सराय में चल रही डिजिटल रामलीला में मंगलवार को आदर्श रामलीला कमेटी के सदस्यों ने रावण के पुतले का दहन किया। पंडित आचार्य केशव भारद्वाज ने बताया कि दशहरा का पर्व बुराई पर अच्छाई का संदेश देता है।

आज ही के दिन भगवान श्री राम ने पृथ्वी को रावण की अत्याचारों से मुक्त किया था। और माता जानकी को लंका से मुक्त कराकर लाये थे। इस अवसर राहुल वाल्मीकि, रोकी, सिद्धार्थ, अमन, तरुण, सुशील मुकेश आदि लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें