फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारात चढ़त के दौरान घर के बाहर रंगशाला बजाने पर दो पक्षों में हुई मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
धनारी। थाना क्षेत्र के गांव बायभूढ़ में बरात चढ़त के दौरान घर के बाहर तेज आवाज में संगीत बजाने का विरोध करने पर दो पक्षों में मारपीट हो गई। जिसमें जमकर लाठी-डंडे चले। जिसमें एक किशोर, महिला सहित छह लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों का उपचार सीएचसी में कराया है। पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से एनसीआर दर्ज की है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव चंदपुरा निवासी हरिओम के पुत्र राजकुमार की बरात थाना क्षेत्र के गांव बायभूढ़ निवासी कर्रु के घर आई थी। रविवार की रात दस बजे गांव में बरात चढ़ रही थी। बरात गांव के अनेकपाल के घर के सामने पहुंची तो उसने तेज आवाज में संगीत बजाने का विरोध किया। इसी बात पर दोनों पक्षों में गाली-गलौज के बाद लाठी-डंडे चलने शुरू हो गई। जिससे बरात में भगदड़ मच गई और लोग अपनी-अपनी जान बचाने को इधर-उधर भागने लगे। मारपीट की घटना में पहले पक्ष के जीतू पुत्र कर्रू पुष्पेंद्र, गीता पुत्री कर्रू तथा दूसरे पक्ष से जीतू, अरविंद कुमार व नन्ही पत्नी मानक चंद्र घायल हो गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सीएचसी गुन्नौर भेजा है। दोनों पक्षों की तहरीर पर एनसीआर दर्ज की गई है। पुलिस के पहुंचने पर शादी की रस्में अदा कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें