फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डांस के दौरान बरातियों का स्थानीय व्यक्ति से विवाद होने पर जमकर मारपीट, दो गाड़ी के शीशे टूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। मैरिज हॉल के नजदीक बरातियों के डांस के दौरान एक स्थानीय व्यक्ति से बरातियों से किसी बात पर विवाद हो गया। इसी बात को लेकर जमकर मारपीट हुई। इसमें कुछ लोगों को मामूली चोट लगी है। मारपीट के दौरान अफरातफरी मच गई। विवाद की सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह विवाद शांत किया। बरातियों की दो गाड़ियों में भी तोड़फोड़ की है। देर रात तक पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में ले लिया था।
विज्ञापन

बुधवार की रात आठ बजे करीब नगर के मोहल्ला दुर्गा कॉलोनी स्थित एक मैरिज हॉल में रामपुर जिले से बरात आई थी। बरात चढ़त के दौरान बराती डांस कर रहे थे। इसी दौरान मैरिज हॉल के नजदीक रहने वाले व्यक्ति से एक बराती का विवाद हो गया। इसकी जानकारी स्थानीय व्यक्ति ने अपने परिजनों को दी। परिजन मौके पर पहुंचे तो कहासुनी हो गई। विवाद ज्यादा बढ़ा तो मारपीट होने लगी। बराती एकत्र हुए तो स्थानीय लोग भी लाठी-डंडे लेकर आ गए। दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इससे अफरा-तफरी का माहौल बन गया। विवाद की सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने किसी तरह विवाद शांत कराया।
बरातियों की दो गाड़ी के शीशे तोड़े गए हैं। वहीं देर रात तक पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है। कोतवाल पंकज लावानिया ने बताया कि स्थानीय व्यक्ति से विवाद बरातियों का हो गया था। दो गाड़ी के शीशे तोड़े गए हैं। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें