बहजोई। सुबह तड़के नगर में चेकिंग को निकले एसडीओ व जेई ने टीम के साथ 10 घरों में बिजली चोरी के मामले पकड़े। सभी मामलों में अधिकारियों की ओर से बिजली चोरी के आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने को संबंधित थाने में तहरीर दी जा रही है।
रविवार को सुबह साढ़े पांच बजे करीब एसडीओ विद्युत बहजोई कुलदीप कुमार व अवर अभियंता मोहित शर्मा टीम के साथ नगर में चेकिंग को निकले। इस बीच मोहल्ला कुरेशियान समेत नई बस्ती, मोहल्ला टंकी व पुराने सिनेमा हॉल के निकट चेकिंग के दौरान टीम को बिजली चोरी के मामले मिले। जेई ने बताया कि इन मोहल्लों में बिजली चेकिंग के दौरान 10 घरों में एलटी लाइन से सीधे तार डालकर बिजली चोरी के मामले सामने आए। इन सभी मामलों में कार्रवाई को लेकर संबंधित थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी जा रही है।