फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर ट्राली एवं ट्रैक्टर की भिड़ंत में चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गुन्नौर। कोतवाली क्षेत्र के गांव दौलतपुर में शुक्रवार की देर
विज्ञापन

रात दो ट्रैक्टरों की आमने सामने की भिड़त हो गई। हादसे में घायल एक चालक की उपचार के दौरान मौत हो गई।
शुक्रवार की रात करीब दस बजे थाना क्षेत्र के गांव दौलतपुर निवासी सूरजपाल (41) गांस से अपना ट्रैक्टर लेकर जा रहे थे। तभी सामने से ईंटों से लदी ट्रैक्टर ट्राली आ गई। दोनों की आमने सामने की टक्कर हो गई। हादसे में सूरजपाल ईट से लदे ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंच गये और घायल को गुन्नौर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। वहां से चिकित्सकों ने हालत गंभीर होने पर उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया। अलीगढ़ जाते समय रास्ते में सूरपाल ने दमतोड़ दिया। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

गुन्नौर रामवीर सिंह ने बताया कि एक्सीडेंट में घायल सूरजपाल मौत के बाद शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया। अभी परिजनों की तरफ से कोई भी तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें