फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति से विवाद के बाद महिला ने फंदे से लटककर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
सौंधन। कैला देवी थाना क्षेत्र के एक गांव में पारिवारिक कलह के चलते एक विवाहिता ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। इसकी सूचना मायके वालों को दी गई लेकिन वह समाचार लिखे जाने तक मौके पर नहीं पहुंच सके।
विज्ञापन

एक गांव निवासी 32 वर्षीय विवाहिता ने फंदे से लटक कर जान दी है। परिजनों के अनुसार शनिवार को महिला का अपने पति से विवाद हो गया था। शाम को पांच बजे विवाहिता ने अपने कमरे में दीवार के सहारे साड़ी से कुंडी में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जब परिजनों ने उसे देखा तो उनकी चीख निकल गई। महिला के छोटे-छोटे चार बच्चे हैं। सूचना मायके वालों को दे दी है। देर रात तक महिला के मायके वाले नहीं पहुंचे थे। इस घटना की सूचना पुलिस को भी नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें