फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे के बाद घर पहुंचा शव, परिवार में मचा कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। जनपद रामपुर के थाना शाहबाद में सड़क हादसे में चंदौसी के आवास विकास कालोनी निवासी मैक्स चालक की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। परिचितों का घर जाकर सांत्वना देने का सिलसिला प्रारंभ हो गया। शाम को शव घर पहुंचने पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

आवास विकास निवासी संजीव शर्मा (38) की थाना शाहबाद में हादसे में मौत हो गई। संजीव मैक्स में साहू खानचंद्र कोल्ड स्टोर से केले भरकर शाहबाद पहुंचाने गया था। हादसे की सूचना मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया और पत्नी शीनू शर्मा, पुत्र प्रिंस व गुड्डू सहित अन्य परिजन विलाप करने लगे। घटना की सूचना मिलने पर परिचित व आसपास के लोग घर पर सांत्वना देने पहुंचने लगे।
संजीव के पास चार मैक्स वाहन है, जिन्हें वह किराये पर चलवाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके बड़े भाई राजीव शर्मा बदायूं के इस्लामनगर में सरकारी अध्यापक हैं। दोनों एक ही मकान में रहते हैं। सोमवार की शाम पोस्टमार्टम के बाद जैसे ही संजीव का शव घर पहुंचा तो घर में कोहराम मच गया। पत्नी, पुत्र व अन्य परिजन विलाप करने लगे
विज्ञापन

हादसे के बाद बड़े बेटे को संजीव ने किया था फोन
रामपुर में हुए हादसे में मैक्स चालक संजीव गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद घायल अवस्था में संजीव ने अपने बड़े बेटे प्रिंस को फोन किया था। फोन पर हादसे की सूचना दी थी। बताया था कि रामपुर में उसका एक्सीडेंट हो गया है। अपने ताऊ ( संजीव के बड़े भाई) को रामपुर भेज दें। इसके बाद फोन काट दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें