फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संभल: डांट से नाराज नौकर ने मालिक पर चाकू से किया हमला, उपचार के दौरान मौत

Sat, 25 Sep 2021 02:00 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, संभल

सार

सतुपुरा गांव निवासी अमित त्यागी(28) ने शुक्रवार की देर रात अपने घर में रह रहे नौकर को किसी बात पर डांट दिया। गुस्साए नौकर ने अमित के सीने पर अचानक चाकू से हमला कर दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संभल में किसी बात को लेकर नौकर को डांटना एक मालिक को भारी पड़ गया। गुस्साए नौकर ने मालिक के सीने पर चाकू से हमला कर दिया। उपचार के दौरान मालिक की मौत हो गई। फिलहाल नौकर पुलिस हिरासत में है और उससे पूछताछ की जा रही है। 
विज्ञापन


सतुपुरा गांव निवासी अमित त्यागी(28) ने शुक्रवार की देर रात अपने घर में रह रहे नौकर को किसी बात पर डांट दिया। गुस्साए नौकर ने अमित के सीने पर अचानक चाकू से हमला कर दिया। इसमें अमित त्यागी गंभीर रूप से घायल हो गए। शोर शराबा होने पर परिजन मौके पर पहुंचे और लहूलुहान हालत देखने पर अमित को मुरादाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। 

उपचार के दौरान ही अमित ने नौकर द्वारा हमले करने की बात परिजनों को बताई। मौत के बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मुरादाबाद में पोस्टमार्टम कराया है। वहीं दूसरी ओर बताया जा रहा है कि नौकर मानसिक रूप से कमजोर है, जो कई वर्षों से अमित त्यागी के घर पर रहता है। असमोली थाने के प्रभारी डीके शर्मा का कहना है कि पोस्टमार्टम हुआ है। तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें