फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने चार अधिकारियों के एक महीने के वेतन पर रोक लगाई, लापरवाही पर हुई कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। जिलाधिकारी ने चार अधिकारियों के एक महीने के वेतन पर रोक लगाई है। यह कार्रवाई आईजीआरएस पर दर्ज शिकायतों का निस्तारण नहीं करने के चलते हुई है। दो दिन में आईजीआरएस पर दर्ज शिकायतों के निस्तारण के साथ ही स्पष्टीकरण मांगा है। संतोषजनक स्पष्टीकरण नहीं मिलने पर विभागीय कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

बुधवार को जिलाधिकारी मनीष बंसल ने बताया कि गुन्नौर के खंड शिक्षा अधिकारी पोप सिंह, नगर पंचायत सिरसी के ईओ पृथ्वीराज यादव, परियोजना निदेशक ग्राम्य विकास अभिकरण रमेश चंद्र और जुनावई खंड विकास अधिकारी नरेंद्र सिंह के जून महीने के वेतन पर रोक लगाई है। इन अधिकारियों ने आईजीआरएस पर आई शिकायतों के निस्तारण में रूचि नहीं ली। जिससे जिले की मासिक रैंक पर प्रभाव पड़ेेगा। इसलिए इन अधिकारियों के वेतन पर रोक लगाई है। दो दिन में स्पष्टीकरण मांगा है। स्पष्टीकरण संतोषजनक नहीं मिलने पर विभागीय कार्रवाई होगी। जिलाधिकारी का कहना है कि शासन की प्राथमिकता समस्याओं के समाधान की है। ऐसे में रूचि नहीं लेने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें