फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम-एसपी ने 48 शिकायतों में मात्र दो का कराया निस्तारण

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। नई तहसील के सभागार में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने शिकायतें सुनीं। कुल 48 शिकायतें आईं, जिनमें से मात्र दो शिकायत का मौके पर ही निस्तारण हो सका।
विज्ञापन

नई तहसील के सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी संजीव रंजन और पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्र ने शिकायतों को सुना। इस दौरान राजस्व की 13, पुलिस की 12, विकास की एक, खाद्य एवं रसद विभाग की पांच, समाज कल्याण की एक, शिक्षा की दो और अन्य 14 शिकायतें आईं। इनमें राजस्व की दो शिकायतों का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। तहसीलदार मनोज कुमार सिंह ने बताया कि शेष शिकायतों के निस्तारण के लिए संबंधितों को भेजा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें