फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने पीएचसी के निरीक्षण में व्यवस्थाएं सुधारने दिए निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हनुमानगढ़ी का जिलाधिकारी ने औचक निरीक्षक किया। यहां सुविधाओं के साथ-साथ मरीजों को मिलने वाली दवाइयों व अन्य व्यवस्थाओं को चेक किया। साथ मेले में आयुष्मान कार्ड बनाने का कार्य करने के निर्देश दिए। इसके डीएम सीएचसी पहुंचे और एक्सरे रूम, दवाइयों का स्टाक व एक्सपायरी चेक की। महिला चिकित्सालय में मूलभूत सुविधाओं का निरीक्षण किया। इसके बाद महिला अस्पताल में बने एनआरसी में पहुंच कुपोषित बच्चों के मिलने वाली सुविधा की जानकारी की।
विज्ञापन

रविवार की दोपहर एक बजे जिलाधिकारी मनीष बंसल का काफिला हनुमानगढ़ी के पीएचसी पर पहुंचा। यहां डीएम ने अस्पताल में तैनात डा. हिमांशी वार्ष्णेय से मरीजों को मिलने वाले उपचार के विषय में जानकारी की। साथ ही गंभीर रोगियों को रेफर करने के बारे में पूछा। बताया गया कि वीपी मशीन व अन्य इलेक्ट्रानिक उपकरण को खरीदने के निर्देश दिए। अस्पताल में उपचार कराने आई वृद्धा प्रकाशो से जानकारी की। प्रत्येक रविवार को लगने वाले मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले में आयुष्मान कार्ड बनने की जानकारी सीएमओ डा. पंकज विश्नोई से की। उन्होंने बताया कि स्टाफ की कमी के कारण आयुष्मान कार्ड नहीं बनाए जा रहे हैं। इस पर डीएम ने सीएमओ को निर्देश दिए कि शीघ्र ही एक स्वास्थ्य कर्मी बैठाकर आयुष्मान कार्ड बनवाने की व्यवस्था करें।
इसके बाद डीएम का काफिला सीएचसी पहुंचा। यहां जिलाधिकारी ने एक्स-रे मशीन, लैब, स्टोर रूम में दवा का स्टाक व एक्सपायरी डेट की दवा चेक की। स्टोर में सभी रजिस्टर व्यवस्थित रूप से रखे मिले। डीएम ने अस्पताल में इमरजेंसी, ऑक्सीजन प्लांट भी देखा। इसके बाद डीएम महिला अस्पताल पहुंचे। यहां प्रसव के बाद महिलाओं से खाने-पीने व दवा मिलने के बारे में जानकारी की। साथ ही डिलीवरी को आने वाली मरीजों के कागज पूरे होने व उन्हें सरकारी से तरफ से मिलने वाले लाभ की जानकारी की। उन्होंने कहा कि मातृत्व जाननी योजना के अंतर्गत धनराशि महिलाओं के खाते में हस्तांतरित की जाए। इसके बाद डीएम मनीष बंसल पोषण पुनर्वास केंद्र पर पहुंचे और वार्ड में मौजूद कुरोषित बच्चों के परिजनों से जानकारी की। एनआरसी में व्यवस्थाएं बेहतर मिलने, बच्चों का उपचार सही तरीके से होने पर खुशी व्यक्त की। इस अवसर पर सीएमओ डा. पंकज विश्नोई, एसडीएम राजपाल सिंह, सीओ आलोक कुमार सिद्धू, एमओआईसी डा. हरवेंद्र सिंह, नोडल अधिकारी डा. संतोष पटेल, तहसीलदार दीपक चौधरी, प्रभारी निरीक्षक मुकेश कुमार सहित स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

-----------------------
पथरा में हेपेटाइटिस सी से पीड़ित है ग्रामीण, लगेगा शिविर
चंदौसी। हनुमानगढ़ी स्थित पीएचसी में जब जिलाधिकारी मनीष बंसल मरीजों से बात कर रहे थे, वहां मौजूद युवती प्रियंका ने बताया कि वह व उसके मां कमलेश, भाई जयपंकज हेपेटाइटिस सी से पीड़ित है। इसके अलावा गांव पथरा में कई ग्रामीण इस बीमारी की चपेट में आ चुके हैं। प्रियंका ने बताया वह अपनी बहन शशी की हेपेटाइटिस सी की जांच कराने पीएचसी आई है। युवती की बात को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने सीएमओ को निर्देश दिए कि शीघ्र ही गांव पथरा में स्वास्थ्य शिविर लगवाकर ग्रामीणों की हेपेटाइटिस सी की जांच कराई जाए। पीड़ित मरीजों का समुचित उपचार कर दवा वितरित करने के निर्देश दिए।
--------------------
फोटो:: 20
डीएम ने किया पौधरोपण
चंदौसी। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिला धिकारी मनीष बंसल, सीएमओ डा. पंकज विश्नोई व एसडीएम राजपाल सिंह ने सीएचसी परिसर में पौधरोपण किया। डीएम ने कहा कि पर्यावरण दिवस पर ही नहीं बल्कि जब भी नागरिकों का मन करें पौधरोपण कर सकते हैं। क्योंकि पर्यावरण को शुद्ध बनाने में वृक्षों का बहुत बड़ा योगदान हैं। कहा कि पौधारोपण करने के बाद हमें पौधों की रखरखाव की जिम्मेदारी दूसरो को नहीं सौंपनी चाहिए। जिस स्थान पर हम पौधरोपण करें, उस पौधों को देखभाल करते रहे। ताकि वह आगे चल विशाल वृक्ष का रूप धारण कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें