फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत भवन निर्माण में गड़बड़ी, सचिव ने काम रुकवाया

विज्ञापन
पवांसा ब्लाक के गांव मोहम्मदपुर बावई में रुका पंचायत घर का निर्माण कार्य। - फोटो : CHANDAUSI
विज्ञापन
पवांसा ब्लॉक क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर बावई में पंचायत भवन निर्माण में गड़बड़ी सामने पर पंचायत सचिव ने निर्माण कार्य रुकवा दिया। लोहे के बीम में पतला सरिया लगाया जा रहा था। जेई व सचिव ने पतला सरिया हटवा मानक के अनुरूप काम कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

ब्लॉक क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर बावई में पंचायत भवन का निर्माण पिछले साल शुरू हुआ था। करीब दस माह से काम रुका हुआ था। चार दिन पहले फिर से निर्माण कार्य शुरू कराया गया। भवन में 16 पिलर बनाए जाने हैं। इनमें से नौ पिलर बनकर तैयार हो चुके हैं। पिलर बनाने के लिए लोहे के सरियों का जाल बनाया जा रहा है। इसमें मानक के अनुरूप चार सूत (0.25 इंच) की मोटाई का सरिया इस्तेमाल होना था, लेकिन मौके पर बने जाल में तीन सूत का सरिया लगाया।
सूचना पर पंचायत सचिव वसीम मौके पर पहुंचे। वहां उन्हें मानक से पतला सरिया जाल में लगा हुआ मिला। उन्होंने कार्य रुकवा दिया। साथ ही मामले में जेई विकास खंड पवांसा को अपनी रिपोर्ट देने की बात कही है।
विज्ञापन

सूचना पर मैं मौके पर पहुंचा था। काम रुकवाया गया है। जेई से निर्माण में इस्तेमाल सरिया व अन्य सामग्री पर रिपोर्ट देने को कहा गया है। उसके बाद आगे की कार्रवाई होगी।
वसीम, सचिव ग्राम पंचायत मोहम्मदपुर बावई
ठेकेदार व दुकानदार से चार सूत का सरिये का जाल बनाने को कहा गया था। ठेकेदार ने एक जाल बारीक सरिया का बनवा दिया था। उसे वापस करा दिया गया है। सभी पिलर में चार सूत की मोटाई का सरिया ही इस्तेेमाल किया गया है।
विज्ञापन

नूरजहां, ग्राम प्रधान मोहम्मदपुर बावई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें