फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंदौसी विधायक के बयान पर घर से बाहर तक विरोध

Wed, 15 Mar 2017 12:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
विज्ञापन
ईवीएम
विज्ञापन
जिला मुख्यालय पर फिर से रार शुरू हो गई है। अब की बार जिला मुख्यालय विवाद को हवा दी है चंदौसी विधायक गुलाब देवी ने। चंदौसी विधायक गुलाब देवी के संभल जिले का मुख्यालय चंदौसी विधानसभा क्षेत्र में बनाए जाने को अपनी प्राथमिकता का दूसरा काम बताने पर घर के भीतर से बाहर तक लोगों की भौंहे तन गईं हैं। जहां भाजपा कार्यकर्ता अन्य नेता इसका विरोध करने की बात कह रहे हैं। वहीं सपाई और संभल विधायक इकबाद महमूद ने कहा कि, वक्त आने पर देखेंगे।
विज्ञापन


दरअसल, चुनाव जीतने के बाद भाजपा विधायक गुलाब देवी अपनी प्राथमिकताएं बता रहीं थीं। उन्होंने पहली प्राथमिकता मैंथा पर मंडी टैक्स को खत्म कराना बताया। कहा कि, सपा सरकार ने इस काम को अधूरा छोड़ दिया था दो प्रतिशत मंडी टैक्स को एक प्रतिशत सपा सरकार ने किया था लेकिन अब भाजपा विधायक इस टैक्स को शत-प्रतिशत खत्म कराना चाहती हैं।

इन दोनों मुद्दों से गुलाब देवी के बयान से जहां चंदौसी का व्यापारी वर्ग गदगद है। वहीं संभल में जिला मुख्यालय संबंधी उनके बयान का विरोध शुरू हो गया है। सबसे पहले तो भाजपा कार्यकर्ताओं ने ही विरोध किया है। जबकि सपाई पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं।
विज्ञापन


उनका कहना है कि सरकार बनने दो, देख लेंगे। उसी वक्त निर्णय लेंगे। जबकि संभल के भाजपा नेताओं ने मुख्यालय संभल में बनाए जाने की वकालत की।  साथ ही कहा कि अगर संभल जिले का मुख्यालय चंदौसी विधानसभा सीट के क्षेत्र  में ले जाने का प्रयास किया गया तो भी उसका विरोध करेंगे।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें