फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस महानिदेशक होमगार्ड ने निरीक्षण कर देखीं व्यवस्थाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। प्रदेश के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी एवं पुलिस महानिदेशक होमगार्ड विजय कुमार ने सोमवार को संभल नगर पालिका परिषद में चल रहे होमगार्ड कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यालय को शीघ्र ही बदलने के निर्देश दिए। कहा कि कहीं अच्छी जगह तलाश कर वहां से कार्यालय का संचालन किया जाए।
विज्ञापन

सोमवार को संभल जिले में आए पुलिस महानिदेशक होमगार्ड विजय कुमार को निरीक्षण भवन में सलामी दी गई। यहां पुलिस के कई अधिकारी मौजूद रहे। होमगार्ड से विजय कुमार रूबरू हुए उनसे उनकी समस्याएं जानीं। बैठक कर महकमे के कार्यों की समीक्षा की। विजय कुमार ने पत्रकारों से वार्ता में कहा कि मृतक होमगार्ड के आश्रितों को नौकरी मिलेगी और उनके भत्ते आदि का भी शीघ्र ही भुगतान कराया जाएगा।
विजय कुमार ने कहा कि जहां इस समय होमगार्ड का कार्यालय चल रहा है वह सही नहीं है। अच्छी बिल्डिंग तलाश करके वहां से कार्यालय संचालित करने को कहा गया। कार्यालय का संचालन जिला मुख्यालय के पास से होना चाहिए। वहीं दूसरी ओर पीडब्ल्यूडी के गेस्ट हाउस में पुलिस महानिदेशक होमगार्ड ने संभल पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्र व अन्य अधिकारियों के साथ संवाद किया। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक आलोक कुमार जायसवाल, सीओ अरूण कुमार व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें