फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोकशी में देवरानी-जेठानी गिरफ्तार, पुलिस ने जेल भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
मढ़न (संभल)। गोकशी के आरोप में देवरानी-जेठानी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इन दोनों महिलाओं के पति भागे हुए हैं। पुलिस तलाश कर रही है। आरोपी महिलाओं को पुलिस ने जेल भेज दिया है। बताया जा रहा है कि महिलाएं भी गोकशी कर मांस बेचने के मामले में संलिप्त पाई गईं। इसके चलते ही कार्रवाई हुई है।
विज्ञापन

शनिवार की सुबह करीब आठ बजे असमोली थाना पुलिस को मुखबिर ने सूचना दी कि गांव मढ़न में मुन्ने व नबिया ने घर में गोकशी कर दी है और मांस बेच रहे हैं। सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस ने मौके पर दबिश दी तो मुन्ने और नबिया तो पुलिस को चकमा देकर भाग गए। मुन्ने की पत्नी तरन्नुम और नबिया की पत्नी कमर जहां हाथ आ गए। पुलिस ने मौके से 60 किलोग्राम मांस व गोवंशीय पशु की हत्या करने में इस्तेमाल होने वाले उपकरण बरामद किए। पुलिस ने आरोपी महिलाओं को हिरासत में ले लिया और थाने ले गए। जहां रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया।
असमोली थाना प्रभारी करम सिंह पाल ने बताया कि महिलाएं और इनके पति ने मिलकर गोकशी कर मांस बेच रहे थे। महिलाओं ने पूछताछ में स्वीकार किया कि वह दोनों भी इसमें शामिल हैं। दोनों महिलाओं के पति भागे हुए हैं उनकी तलाश की जा रही है। जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें