फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाइनमैन के साथ मारपीट मामले में कार्रवाई न होने पर संविदा कर्मियों का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। हाईटेंशन लाइन का तार जोड़ने गए संविदा कर्मी के साथ मारपीट करने के आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई न होने पर बिजली संविदा कर्मचारियों का गुस्सा फूट गया। आक्रोशित कर्मचारियों ने मुख्य बिजलीघर पर धरना प्रदर्शन किया। साथ ही आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर अधिशासी अभिंयता को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

सोमवार को उत्तर प्रदेश पावर कार्पोरेशन निविदा व संविदा कर्मचारी संघ के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन कर रहे संविदा कर्मचारियों ने बताया कि सुल्तानपुर बुजुर्ग व हसनपुर मुंजब्ता के पास बीते दिनों बिजली का तार टूटकर गिर गया था। जिसे जोड़ने के लिए लाइनमैन मौके पर गए थे। आरोप है कि इस दौरान बिजली कर्मी के साथ मारपीट की गई। कुछ किसानों के साथ भी मारपीट हुई थी। कहा कि इसको लेकर एसडीएम को भी ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराया गया था, लेकिन पुलिस प्रशासन ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है। जिससे सभी कर्मचारियों में रोष व्याप्त है।
मांग की गई कि आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर गिरफ्तार किया जाए। इस दौरान जिलाध्यक्ष अशोक त्यागी, सत्यनारायण, नदीम जैैदी, सोनू सैनी, नितिन परासर, अभिनंदन शर्मा, देवव्रत शर्मा, इमरान, सुरय्या खान, अभिषेक चौधरी, रियाजुल, दिनेश, मंगल, सचिन, अमरीष ठाकुर, रेहान, अजय कश्यप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें