फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: लेखपाल की मौत मामले में दोषियों पर कार्रवाई की उठी मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। हापुड़ में लेखपाल की मौत प्रकरण को लेकर संभल में लेखपालों ने धरना प्रदर्शन के बाद मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। जिसमें मामले के दोषियों पर प्रभावी कार्रवाई और मृतक लेखपाल के आश्रितों को आर्थिक सहायता दिए जाने समेत कई मांगें उठाईं।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ उपशाखा संभल से जुड़े लेखपालों ने सोमवार को नई तहसील परिसर में धरना प्रदर्शन किया। कहा कि जनपद हापुड़ में डीएम के अपमानजनक व दमनात्मक व्यवहार और बिना किसी जांच के झूठी शिकायत पर उत्पीड़नात्मक कार्रवाई से तनावग्रस्त लेखपाल सुभाष मीणा की मौत हो गई। इस घटना से प्रदेश के सभी लेखपाल आहत हैं। लेखपालों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम विकास चंद्र को सौंपा।
इस दौरान तहसील अध्यक्ष पुष्पेंद्र कुमार, तहसील मंत्री अनुराग शर्मा, ओमकार गौड़, पूनम रानी, निशा अग्रवाल, मयूरी सिंह, सुभाष चंद्र, हिमांशु सिंह, स्पर्श गुप्ता, अंशू त्यागी, सचिन गुप्ता, जयवीर सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें