संभल। चौबीस कोसीय तीर्थ परिक्रमा समिति ने सावन महीने के पहले सोमवार को महारुद्राभिषेक महोत्सव का शुभारंभ पौराणिक 46 साल बाद मोहल्ला खग्गू सराय में खुले कार्तिकेश्वर महादेव मंदिर से किया। भगवान शिव का पंचामृत व सुगंधित द्रव्यों से जलाभिषेक कर दिव्य शृंगार किया। इस बीच वातावरण भक्तिमय बना रहा।
कार्तिकेश्वर महादेव मंदिर में महादेव के महामंत्रों की गूंज के बीच विनीत शर्मा, विशाल शर्मा एवं आचार्य वैभव शास्त्री के सानिध्य में विधिविधान से पांच घंटे तक निरंतर रुद्राभिषेक चला। जिसमें दूध, दही, घी, शहद, इत्र, चंदन, बेलपत्र, पुष्प एवं अन्य पूजन सामग्री से शिव का भव्य अभिषेक व शृंगार किया गया।
समिति के अध्यक्ष राज कुमार शर्मा ने कहा कि 14 जुलाई को संभलेश्वर महादेव मंदिर, 28 जुलाई को भुवनेश्वर महादेव मंदिर और चार अगस्त को चंद्रेश्वर महादेव मंदिर महारुद्राभिषेक किया जाएगा।
इस दौरान अनंत अग्रवाल, संजीव शुक्ला, जसपाल सिंह, सोनू चहल, सौरभ गुप्ता, राकेश वार्षेण्य, मुकेश शर्मा, कैलाश गुप्ता, राम किशन, सौरभ गुप्ता, प्रभाकर शुक्ला, भूपेंद्र सारस्वत, अरविंद प्रजापति, सोनू सैनी, राजकुमार, राजीव चौधरी, धर्मेंद्र ठाकुर, नितिन गुप्ता, कौशल प्रजापति आदि रहे।