कैला देवी थाना क्षेत्र के गांव कैली पतरासी के जंगल में मंगलवार को कुत्तों ने हमला कर गर्भवती हिरन को घायल कर दिया। ग्रामीणों ने किसी तरह हिरन को बचाया और वन विभाग को घटना की सूचना दी। हालांकि करीब एक घंटे के बाद हिरन की मौत हो गई। पोस्टमार्टम कराए बिना ही शव को दबा दिया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने भी जानकारी की।
सोमवार सुबह कुछ कुत्ते हिरन को दौड़ा रहे थे। खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों ने हिरन को बचाने के लिए शोर मचाया और कुत्ते वापस भाग गए। लेकिन जब तक हिरन काफी घायल हो गई थी। ग्रामीणों के अनुसार हिरन गर्भवती थी और कुत्तों ने काफी घायल कर दिया था। खून ज्यादा बहने से मौत हो गई। वहीं दूसरी ओर मौके पर पहुंचे वनरक्षक राकेश कुमार ने ग्रामीणों की मदद से गड्ढा खोदकर दबा दिया। आरोप है कि वन विभाग की ओर से हिरनों के संरक्षण के लिए कोई बेहतर उपाए नहीं किया गया है।