संभल। ट्रक से भूसी उतारते वक्त हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से युवक झुलस गया। गंभीर हालत में उसे अस्पताल लेकर दौड़े। जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
सिरसी के मोहल्ला सराय सादक निवासी जुबैर (18) पुत्र अमीर हुसैन मेहनत मजदूरी करके परिवार के पालन पोषण में मदद कर रहा था। इसी क्रम में वह बुधवार को मजदूरी के लिए गए थे और एक ईंट भट्टे पर गाड़ी में भरी भूसी को उतार रहे थे। भूसी उतारते वक्त वह ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गए। जिससे गंभीर रूप से झुलस गए। गंभीर हालत में साथी मजदूर अस्पताल लेकर गए। जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। इससे परिवार में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर हजरतनगर गढ़ी थाने के इंस्पेक्टर सीवी सिंह मौके पर पहुंचे। परिजनों ने किसी भी कार्रवाई से इंकार कर दिया। जिसके बाद शव को घर ले गए और सुपुर्द ए खाक कर दिया गया।