बुधवार की सुबह 7:25 बजे चंदौसी स्टेशन पर बरेली से अलीगढ़ जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेन आकर रूकी। कुछ महिलाएं इंजन के पीछे लगी दिव्यांग बोगी में सवार हो गईं। महिलाएं बोगी में अंदर पहुंची तो युवती का शव पड़ा हुआ था। महिलाओं ने बाहर निकलकर लोको पायलट को सूचना दी।
अलीगढ़ से बरेली जा रही एक्सप्रेस ट्रेन की दिव्यांग बोगी में अलीगढ़ की युवती का शव मिला है। यह शव चंदौसी स्टेशन पर जीआरपी ने उतारा है। युवती के गले पर निशान और नाक से बहते खून को देखते हुए आशंका जताई जा रही है कि उसकी हत्या की गई है।
विज्ञापन
जीआरपी ने युवती के पास मिले आधार कार्ड के आधार पर शिनाख्त करते हुए परिजनों को सूचना भेज दी है। बुधवार की सुबह 7:25 बजे चंदौसी स्टेशन पर बरेली से अलीगढ़ जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेन आकर रूकी। कुछ महिलाएं इंजन के पीछे लगी दिव्यांग बोगी में सवार हो गईं। महिलाएं बोगी में अंदर पहुंची तो युवती का शव पड़ा हुआ था। महिलाओं ने बाहर निकलकर लोको पायलट को सूचना दी।
इसके बाद हड़कंप मच गया। मौके पर जीआरपी पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। बैग से मिले आधार कार्ड के अनुसार युवती की पहचान जिला अलीगढ़ के गांव नगला मानसिंह कोल निवासी सपना (23) के रूप में हुई है। चंदौसी जीआरपी ने अलीगढ़ जीआरपी के माध्यम से पीड़ित परिवार तक सूचना भेजी है।
विज्ञापन
जीआरपी थाना प्रभारी शेरपाल सिंह के अनुसार युवती के गले पर निशान हैं और नाक से भी खून बहता मिला है। प्राथमिक पड़ताल में हत्या किए जाने की आशंका है। पोस्टमार्टम के बाद मौत का कारण साफ हो सकेगा। वहीं दूसरी ओर युवती का शव मिलने के बाद 8:25 बजे ट्रेन एक घंटा देरी से रवाना हुई।