संभल। रजिस्ट्री कार्यालय में मंगलवार को रजिस्ट्री कराने पहुंचे अधिवक्ता ने कुछ लोगों पर गाली-गलौज और मारपीट करने का आरोप लगाया है। इस मामले में पुलिस को तहरीर दी गई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर छह लोगों का शांतिभंग में चालान कर दिया है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव हिंडौली निवासी अधिवक्ता संकेश कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में कहा था कि उसके पिता मंगलवार को प्रार्थी व उसके भाई को जमीन की रजिस्ट्री कराने के लिए रजिस्ट्री कार्यालय आए थे। आरोप है कि मुख्य द्वार पर खड़े कुछ लोगों ने पहले गाली-गलौज की और फिर मारपीट शुरू कर दी। जान से मारने की नीयत से गला दबाया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर गांव हिंडौली निवासी शंकर शर्मा, हरिशर्मा, गौरव शर्मा, अनिकेश शर्मा, अमन शर्मा और शिव शर्मा का शांतिभंग में चालान कर दिया है।