फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाब में उतराता मिला ढाई वर्षीय बालक का शव

विज्ञापन
कुढ़फतेहगढ़ क्षेत्र के गांव मोहम्मदनगर कस्बा में बालक की मौत पर विलाप करती मां। - फोटो : CHANDAUSI
विज्ञापन
कुढ़फतेहगढ़/चंदौसी(संभल)। गांव मोहम्मदनगर कस्बा में शुक्रवार शाम से गायब ढाई वर्षीय बालक का शव शनिवार सुबह तालाब में उतराता मिला। शव देख परिजनों में कोहराम मच गया। बाद में बिना किसी पुलिस कार्रवाई के परिजनों ने शव दफना दिया। बालक के पिता ने बताया कि शुक्रवार शाम करीब चार बजे खेलता हुआ घर से बाहर चला गया था।
विज्ञापन

थाना कुढ़फतेहगढ़ क्षेत्र के गांव मोहम्मदनगर कस्बा निवासी कोकाराम मौर्य का बेटा शिवा (ढाई वर्ष) शुक्रवार की शाम करीब चार बजे से घर के पास से गायब हो गया था। परिजनों ने रातभर बालक को तलाश किया, लेकिन कोई पता नहीं चला। घर के पास ही तालाब है, तालाब और घर के बीच में कोई बाउंड्रीवाल नहीं है। शनिवार की सुबह बच्चे की बुआ कमलेश की तालाब की ओर नजर पड़ी तो किनारे पर गड्ढे में बच्चे के पकड़े दिखाई दिए। पास जाकर देखा तो पानी के ऊपर बालक का शव उतराता मिला।
सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। शव को बाहर निकाला। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। परिजनों ने शव का पीएम कराने से इनकार कर दिया है। बालक के पिता कोकाराम मौर्य का कहना है कि शुक्रवार की शाम करीब चार बजे शिवा खेलता हुआ घर के बाहर पहुंच गया था और वहीं से गायब हो गया था। किसी पर कोई शक नहीं है। आशंका है कि बालक खेलते समय तालाब में गिर गया होगा।
विज्ञापन

आबादी के निकट तालाब पर नहीं है बाउंड्रीवाल
जिस तालाब में गिरकर बालक की मौत हुई है, वहां न तो कोई बाउंड्रीवाल है न ही किसी तरह के कोई इंतजाम। ऐसे में आबादी के निकट तालाब मेें बाउंड्रीवाल अवश्य होनी चाहिए। घर के पास कोई नाला अथवा गड्ढा हो तो उसके चारों ओर जाल अवश्य लगाएं। ताकि मासूम बच्चे किसी हादसे का शिकार न हो।
पुलिस ने रात में दर्ज किया था अपहरण का मुकदमा
बालक शिवा के परिजन शुक्रवार शाम से ही उसे ढूंढ रहे थे। रात में पुलिस को बालक के गायब होने की सूचना दी गई। रात करीब साढ़े आठ बजे पुलिस गांव पहुंची और बालक के पिता की ओर से तहरीर लेकर अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज किया था। प्रभारी निरीक्षक कुढ़फतेहगढ़ रविंद्र कुमार राठी ने बताया कि बालक के शरीर पर किसी भी तरह के कोई निशान नहीं हैं। देखकर प्रतीक हो रहा है कि बालक की पानी में डूबने से मौत हुई है। परिजनों ने भी किसी भी तरह की कार्रवाई से इनकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें