संभल। जनपद संभल में वर्ष-2022 में माध्यमिक शिक्षा परिषद इंटरमीडिएट की परीक्षा के लिए 20317 विद्यार्थी पंजीकृत हुए थे। इनमें छात्रों की संख्या 12112 जबकि 8205 छात्राओं की संख्या थी। इनमें से 16625 विद्यार्थी पास हुए हैं। इसमें 9466 छात्र और 7159 छात्राएं शामिल हैं। इस तरह बेटियों ने रिजल्ट में बाजी मारी है।
जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार आर्य ने बताया कि 83.50 फीसदी छात्र पास हुए हैं तो 91.24 छात्राओं ने परीक्षा उत्तीर्ण की है। ओवरऑल छात्रों का उत्तीर्ण प्रतिशत 86.67 है। डीआईओएस ने अभिभावकों और शिक्षकों को बधाई देते हुए बच्चों से मेहनत करके कामयाबी की ओर बढ़ने का आह्वान किया है। बताते चले कि आठ फीसदी अधिक पास हुईं बेटियों ने इस बार भी बेटों को पीछे छोड़ दिया है। डीआईओएस के मुताबिक परीक्षा परिणाम का प्रतिशत जिले में लगातार बढ़ा है। पिछली वर्ष के मुकाबले इस बार करीब छह फीसदी परिणाम अधिक आया है।