फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटरमीडिएट में चंदौसी के सक्षम ने 89.20 फीसदी अंकों के साथ किया जिला टॉप

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। इंटरमीडिएट की परीक्षा में राजेश कुमार एस विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, चंदौसी ने जिले को तीन टॉपर देकर संभल जिले का नाम रोशन किया है। मध्यमवर्गीय परिवार से आने वाले इन होनहारों ने विषम परिस्थितियों में भी हिम्मत नहीं हारी। खुद की मेहनत के दम पर टॉप 10 सूची में नाम दर्ज कराकर परिवार का गौरव बढ़ाया है।
विज्ञापन

राजेश कुमार एस विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, चंदौसी ने तीन टॉपर दिए हैं। ओमप्रकाश ने 87.60 फीसदी अंकों के साथ जिले में दूसरा स्थान हासिल किया है। जबकि ऋषभ चौधरी ने 86.20 फीसदी अंकों के साथ चौथा स्थान पाया है और धर्मेश ने 85.40 फीसदी अंक लाकर जिले में आठवां स्थान हासिल किया है। जबकि चंदौसी इंटर कॉलेज के सक्षम वार्ष्णेय 89.20 फीसदी अंक लाकर जिला टॉपर रहे। जगदीश सरन सर्राफ एसएसएमआई इंटर कालेज चंदौसी की आयुषी दीक्षित ने 86.60 फीसदी अंक लाकर तृतीय स्थान पाया है। हीरादेवी तोताराम कन्या इंटर कालेज, बहजोई की परीना ने 86.0 फीसदी अंक लाकर पांचवां स्थान पाया है। बीएम गर्ल्स इंटर कॉलेज, चंदौसी की रिद्धि शर्मा ने 85.80 फीसदी अंक प्राप्त करके जिले में छठवां स्थान पाया है। एचबीएम इंटर कालेज, बराही की विशाखा ने 85.60 फीसदी अंक प्राप्त करके सातवां स्थान हासिल किया। पीएस कन्या इंटर कालेज पाठकपुर के खुशवीर सिंह ने 85.0 फीसदी प्राप्त करके जिले में नवां स्थान पाया है। वहीं, खुशी इंटर कॉलेज पेली के रोहित कुमार, केएमएमएएस विद्या मंदिर इंटर कालेज बहजोई के सुरेंद्र और महर्षि दयानंद वैदिक इंटर कालेज लधनपुर के सुधांशु ने संयुक्त रूप से जिले में दसवां स्थान प्राप्त किया है। बताते चलें कि सुधांशु हाईस्कूल की टॉपटेन में भी पांचवें स्थान पर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें