फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वैक्सीन लगने में देरी पर नागरिकों ने किया हंगामा, महिला चिकित्सक से नोक-झोंक

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। एक घंटे तक कतार में खड़े होने के बाद कोरोना से बचाव का टीका नहीं लगने पर सीएचसी में नागरिकों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। काफी देर तक महिला चिकित्सक व नागरिकों के बीच नोकझोंक हुई। सीएचसी के एमओआईसी के समझाने के बाद मामला शांत हो सका। इसके बाद वैक्सीन लगवाने का कार्य प्रारंभ किया गया।
विज्ञापन

एक ओर शासन प्रशासन द्वारा नागरिकों को कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। दूसरी ओर वैक्सीन लगवाने को घंटों कतार में खड़े होने के बाद भी लोगों का टीकाकरण नहीं हो पा रहा है। जिससे नागरिकों में रोष व्याप्त है।
शनिवार की सुबह सीएचसी में 45 वर्ष से अधिक उम्र के काफी संख्या में लोग कोरोना से बचाव का टीका लगवाने पहुंचे। सुबह साढ़े दस बजे से कतार में खड़े होने के बाद भी वैक्सीन लगवाने की बारी न आने पर लोगों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। नागरिकों के पूछने पर महिला चिकित्सक ने बताया कि नेटवर्किंग बाधित होने से टीकाकरण में देरी हो रही है। महिला चिकित्सक से टीका लगवाने आई महिला-पुरुषों की नोकझोंक शुरू हो गई। इस दौरान महिला चिकित्सक नाराज होकर अपने रूम से बाहर निकलकर जाने लगी। जिन्हें कुछ महिलाएं पकड़कर वापस रूम में ले आई।
विज्ञापन

सीएचसी में हंगामे की जानकारी होने पर सीएचसी के एमओआईसी डॉ. हरवेंद्र सिंह भी मौके पर आ पहुंचे। कोरोना वैक्सीन लगने में देरी को लेकर नागरिकों ने एमओआईसी से भी नोकझोंक करना शुरू कर दिया। उनके काफी समझाने के बाद नागरिक शांत हो सके। करीब आधा घंटा रही हंगामे की स्थिति के बाद दोपहर 12 बजे कोरोना वैक्सीन लगवाने का कार्य शुरू कराया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें