फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउनमें सख्ती, चंदौसी चौराहा और मुख्य बाजार में डंडा लेकर दौड़े असफर

विज्ञापन
संभल के चंदौसी चौराहे पर कोरोना कर्फ्यू के दौरान घर से निकले लोगों से पुलिस और प्रशासन ने इस तरह क? - फोटो : SAMBHAL
विज्ञापन
संभल। लॉकडाउन का समय भले ही शनिवार को रात आठ बजे से तय किया गया हो पर संभल नगर में शाम सात बजे से सख्ती शुरू हो गई। यशोदा चौराहे पर साढ़े सात बजे सैलून खुला था। एक सिपाही दुकान बंद कराने पहुंचा। डंडा दिखाकर पुलिस ने दुकानदार को फटकारा तो दुकानदार ने सेविंग बंद कर दी और एक शख्स को आधी अधूरी सेविंग के बाद ही दुकान से बाहर निकलना पड़ा। इसी तरह उप जिलाधिकारी दीपेंद्र यादव और सीओ अरुण कुमार सिंह साढ़े आठ बजे रात्रि पहुंचे। आने जाने वाले बाइक सवारों से पूछा कि जब लॉकडाउन है तो घर से क्यों निकले। एसडीएम और सीओ ने डंडा लेकर बाइक सवारों को डंटे से फटकारा। एक दो लोगों को डंडे भी पड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें