फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस की टक्कर से ट्राली सवार युवक की मौत

Mon, 09 May 2016 12:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
 चंदौसी-संभल मार्ग पर प्राइवेट बस ने ट्रैक्टर ट्राली में पीछ से टक्कर मार दी। जिससे ट्राली में बैठा युवक गिरकर बस के पहिए के नीचे आकर घायल हो गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने संभल चंदौसी मार्ग पर जाम लगा दिया। घायल युवक ने उपचार को ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। पुलिस ने बस को कब्जे में लिया है। 

थाना बनियाठेर के गांव सराय सिकंदर निवासी गौरव (20) वर्ष पुत्र त्रिभानु रविवार की सुबह  गांव से ट्रैक्टर ट्राली से संभल जा रहा था। सराय सिकंदर से निकल कर धर्मकांटे के पास पीछे से आ रही प्राइवेट बस ने टक्कर मार दी। जिससे पीछे बैठा  गौरव नीचे गिरकर बस के पहिए के नीचे गिरकर गंभीर घायल हो गया।
विज्ञापन


एंबुलेंस से गौरव को    सरकारी अस्पताल पहुंचाया लेकिन यहां से मुरादाबाद रेफर किया गया। रास्ते में गौरव की मौत हो गई। उधर हादसे के बाद ग्राम सराय सिकंदर के ग्रामीणों ने संभल चंदौसी  मार्ग पर जाम लगा दिया।  महिलाएं वाहनों के आगे लेट गई, उनकी हवा निकाल दी। ग्रामीण बस के चालक की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन


नरौली  चौकी इंचार्ज करन सिंह ने समझा बुझाकर आधा घंटे बाद जाम खुलवाया।  सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। गौरव की मौत से परिजनों में कोहराम मचा  था। बहन गुड्डो, सलोनी व भाई गुडडू, रंजीत व मोनू का रो रोकर बुरा हाल था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें