फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंधक बनाकर तीन पशु ले गए

Mon, 03 Dec 2018 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ संभल
विज्ञापन
विज्ञापन

ओबरी (संभल)। असमोली थाना क्षेत्र के गांव मलकपुर नवादा में आधा दर्जन हथियारबंद बदमाशों ने भट्ठा मालिक को बंधक बनाकर पशुशाला में बंधे तीन पशुओं को खोल ले गए। शोर मचाने पर फायरिंग कर दहशत फैलाई। ग्रामीणों के जागने पर घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने बदमाशों को पकड़ने के लिए क्षेत्र में कांबिंग की।  

विज्ञापन

असमोली थाना क्षेत्र के गांव मलकपुर नवादा में रफेदीन अपने घेर में सोए थे।  रविवार की रात को आधा दर्जन हथियारबंद बदमाशों ने उनके घेर में दाखिल होकर हथियारों के बल पर बंधक बना लिया। 
विरोध करने पर मारपीट की। मुुंह में कपड़ा ठूंस कर रस्सी से बांध दिया। पशु शाला में बंधे तीन पशुओं को लूटकर जाने लगे।  किसी तरह मुंह से कपड़ा निकलने पर भट्टा स्वामी ने शोर मचाया।तो बदमाशों ने दहशत फैलाने के लिए फायरिंग की। ग्रामीणों ने थाना पुलिस के साथ यूपी 100 पुलिस को सूचना दी। एक घंटे बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जानकारी की और थाने लौट गई। ग्रामीणों का कहना है कि यदि थाना पुलिस सूचना पर सक्रियता दिखाते हुए कांबिंग करती तो बदमाश पशुओं को नहीं ले जा पाते।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें