फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब की अवैध फैक्टरी चलाने का एक और आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
शराब की अवैध फैक्टरी चलाने का दूसरा आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

अंबाला। थाना साहा में दर्ज शराब की अवैध फैक्टरी चलाने के मामले में पुलिस ने आरोपी नरेंद्र उर्फ नीटू उर्फ सुरेंद्र कुमार निवासी गांव इसराना जिला पानीपत को गिरफ्तार किया। आरोपी को अदालत में पेश कर चार दिन के रिमांड पर लिया है। मामले में एक आरोपी को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।
विज्ञापन

आबकारी अधिकारी दलबीर सिंह ने 16 अक्तूबर को थाना साहा में शिकायत दी थी कि देवेंद्र सिंह निवासी गांव समालखा जिला पानीपत, दीपक निवासी गांव पवंती जिला पानीपत व राम दयाल निवासी कृष्ण नगर अंबाला छावनी ने अवैध फैक्टरी में शराब तैयार करके तस्करी का कार्य करते हैं। इस पर पुलिस ने आरोपी देवेंद्र सिंह को दो ट्रक, एक कार, दो मोटरसाइकिल व 1130 पेटियां देसी शराब रसीला संतरा, 525 पेटियां देसी शराब ब्लू लाइम, 150 बोतल एनवी पंजाब कुल बोतल शराब 15285, खाली बोतल 40605 पव्वा बोतल 22200 और शराब तैयार करने वाले उपकरण, डिब्बे, ढक्कन सहित गिरफ्तार कर थाना साहा में मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें